हमारे बारे में

यह साइट क्या है

आपका जनप्रतिनिधि एक स्वतंत्र, गैर-व्यावसायिक नागरिक परियोजना है। मक़सद सीधा है — राजस्थान का कोई भी नागरिक दो-तीन टैप में जान सके कि उसके क्षेत्र का विधायक, सांसद या पार्षद कौन है, पिछले चुनाव में क्या परिणाम रहा, और आने वाले पंचायत चुनाव का कार्यक्रम क्या है।

यह किसी सरकारी विभाग, आयोग या राजनीतिक दल की वेबसाइट नहीं है और न ही उनसे जुड़ी हुई है।

आँकड़े कहाँ से आते हैं

  • विधानसभा और लोकसभा परिणाम — भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के सार्वजनिक परिणाम व सांख्यिकीय रिपोर्ट।
  • पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव — राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के आदेश, प्रेस नोट और परिणाम पेज।

हर पेज पर नीचे उस पेज का स्रोत और, जहाँ संभव हो, मूल दस्तावेज़ का सीधा लिंक दिया गया है।

हम कैसे जाँचते हैं

  • विजेता और उपविजेता के वोट, प्रतिशत और जीत का अंतर आपस में मिलान करके ही दिखाए जाते हैं।
  • जहाँ कोई संख्या गणना से निकाली गई है (जैसे कुल वैध मत का अनुमान), वहाँ साफ़ लिखा गया है कि वह अनुमान है।
  • जहाँ कोई आँकड़ा उपलब्ध नहीं है, वहाँ अनुमान लगाने के बजाय "—" दिखाया जाता है।

गलती दिखे तो

चुनावी आँकड़े बड़े होते हैं और उनमें चूक हो सकती है। कोई आँकड़ा ग़लत लगे तो संपर्क पेज से बताएँ — स्रोत से मिलान करके सुधार दिया जाएगा।